
निदेशक मंडल
रोजर किटरमेंट को डाक्टरी में स्वास्थ्य देखभाल उद्यम निवेश में 15 साल से भी अधिक का अनुभव है, जिसमें एक प्रारंभिक चरण के बॉयोइंजीनियरिंग केंद्रित फंड mi3 वेंचर पार्टनर्स और ली मुंडर वेंचर पार्टनर्स में प्रबंध भागीदार के रूप में अनुभव शामिल हैं। वर्तमान में वह पार्टनर्स इनोवेशन फंड के भागीदार, और मैडिकल एंजेल्स के एक सह संस्थापक हैं। रोजर ने कोलंबिया बिजनेस स्कूल से वित्त और व्यापार विकास में एमबीए और हार्वर्ड कॉलेज से एबी प्राप्त किया है।
स्टेनली लेपिडस एक अनुभवी उद्यमी हैं। उन्होंने तीन सार्वजनिक कंपनियों, साईटिक, एक्जेक्ट साइंसेज, और हैलिकॉस बॉयोसाइंसेज की स्थापना की और सीईओ के रूप में सेवा की। वर्तमान में वह SynapDx कार्पोरेशन के सीईओ के रूप में कार्यरत हैं, जिसकी स्थापना उन्होंने 2009 में ऑटिज्म के लिए नये निदानों का विकास करने के लिये की थी। वह एमआईटी के बायोमेडिकल उद्यम कार्यक्रम में पढ़ाते हैं और वह 31 अमेरिकी पेटेंटों के आविष्कारक हैं।
एड रॉबर्ट्स एमआईटी स्लोआन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में एक प्रोफेसर, एमआईटी उद्यमिता केंद्र में संस्थापक और चेयर, एक विपुल संस्थापक, निवेशक और उच्च प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कई आरंभिक कंपनियों के मंडल के सदस्य हैं। वर्तमान और हाल की कंपनियों में एड के पोर्टफोलियो में एडवाँस्ड मैग्नेटिक्स, इंवरनैस मैडिकल, मैडिटैक, पैगासिस्टम्स, सोहू.कॉम, और विजिविल मैजर्स शामिल हैं। उन्होंने प्रौद्योगिकी और उद्यमिता पर कई पुस्तकों का लेखन किया है, और उन्होंने अर्थशास्त्र में पीएचडी सहित एमआईटी से चार डिग्रियाँ प्राप्त की हैं।
बिल रॉड्रिग्ज डाक्टरी के एक सह संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।
आरॉन सैंडॉस्की वर्तमान में नॉर्विच वेंचर्स में प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले, आरॉन ने डेका लिए काम किया है, जो डीन केमेन का इंजीनियरिंग थिंक टैंक है, जहाँ उन्होंने उभरती हुई प्रौद्योगिकियों के लिए साझेदारी विकसित करने और व्यापार की योजना तैयार करने में मदद की। आरॉन ने अपने कैरियर की शुरूआत मैक्किंज़े एंड कंपनी में एक सलाहकार के रूप में की, जहां उन्होंने चिकित्सा उपकरण की अग्रणी कंपनियों से लेकर ग्रामीण अस्पताल व्यवस्था जैसे स्वास्थ्य देखभाल ग्राहकों को परामर्श उपलब्ध कराया। आरॉन ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए प्राप्त किया और डार्टमाउथ कॉलेज से दोहरे एबी के साथ रसायन शास्त्र और अर्थशास्त्र में स्नातक किया।