
सलाहकार बोर्ड
राशिद बशीर इलिनोइस विश्वविद्यालय, उर्बाना-शेंपेन में इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग बायोइन्जीनियरिंग के एबेल ब्लिस प्रोफेसर हैं, जहां उन्होंने माइक्रो और नैनो प्रयोगशाला के निदेशक के रूप में कार्य किया। वह bioMEMS प्रौद्योगिकियों, पॉइंट-ऑफ-केयर सेंसर, और जैव चिकित्सा अनुप्रयोगों के लिए नैनोप्रोद्योगिकी में विख्यात हैं। उनकी रूचियों में इंटरफेसिंग जीव विज्ञान और आणविक से लेकर ऊतक स्तर तक की इंजीनियरिंग, और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के लिये सेमीकंडक्टर निर्माण का अनुप्रयोग शामिल हैं, जिनमें से सभी का प्रयोग जैव चिकित्सा समस्याओं को हल करने के लिए होता है। वह बिजली पहचान प्रणाली के सह आविष्कारक हैं जो डाक्टरी की CD4 गणना प्रौद्योगिकी का आधार है, और उन्होंने 100 से भी अधिक जर्नल पत्रों, 120 सम्मेलन पत्रों और साराँशों का लेखन या सह लेखन किया है, और उनको 33 पेटेंट प्रदान किये गये हैं। वह आईईईई और एआईएमबीई के फैलो हैं।
जुआनहाँग चेंग 2008 से लेहाई विश्वविद्यालय में बायोइन्जीनियरिंग और सामग्री विज्ञान व इंजीनियरिंग की पी.सी रॉसिन सहायक प्रोफेसर हैं। उन्होने वाशिंगटन विश्वविद्यालय से बायोइन्जीनियरिंग में पीएचडी प्राप्त की है और वह CD 4 माइक्रोचिप की एक सह आविष्कारक हैं। उनकी सामान्य शोध रूचियों में जैविक नमूनों के प्रसंस्करण और जैव कण का पता लगाने के लिये माइक्रोफ्लूइड प्लेटफॉर्म का विकास है, विशेष रूप से पॉइंट-ऑफ-केयर निदान के लिये उचित प्रौद्योगिकियों का सृजन।
मेमेट टॉनर हार्वर्ड मैडिकल स्कूल के मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल में सर्जरी (बायोइन्जीनियरिंग) के हेलेन एंड्रस बेनेडिक्ट प्रोफेसर हैं। उनको दवा और वैश्विक स्वास्थ्य में वृहद अनुप्रयोजनों के साथ नैदानिक माइक्रोफ्लुइड उपकरणों और माइक्रो इलेक्ट्रोमैकेनिकल प्रणालियों के विकास के अग्रणी के रूप में जाना जाता है। वह CD 4 माइक्रोचिप के सह आविष्कारक और कई जैव प्रौद्योगिकी कंपनियों के सह संस्थापक हैं। वह 250 से भी अधिक मूल वैज्ञानिक और तकनीकी प्रकाशनों के लेखक हैं, वह 30 से भी अधिक पेटेंटों के आविष्कारक हैं, और और उन्होंने एमआईटी से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है।