
सहभागी
कॉन्टिनम, जो कि एक वैश्विक नवाचार और डिजाइन परामर्शदाता है, डाक्टरी CD4 प्रणाली को तैयार करने में डाक्टरी डायग्नोस्टिक्स के साथ सहयोग कर रहे हैं। कॉन्टिनम को ऐसे डिजाइन तैयार करने का अनुभव है जो लोगों के जीवन को सहज बनाते हैं और जो व्यापार नवाचार को संचालित करते हैं। कॉन्टिनम नवाचार के लिए अवसरों की पहचान करता है, नए उत्पादों और सेवाओं को बनाता है, और ब्रांडों का संवाद करने के लिये नये तरीकों को डिजाइन करता है। और अधिक जानकारी के लिए, कृपयाwww.continuuminnovation.com पर जाएँ।
thinXXS, जो Zweibrücken, जर्मनी में कंपनी के मुख्यालय वाली एक सूक्ष्मप्रौद्योगिकी कंपनी है, डाक्टरी CD4 प्रणाली को तैयार करने के लिये डाक्टरी डायग्नोस्टिक्स के साथ सहयोग कर रही है। thinXXS नैदानिक, दवा, विश्लेषणात्मक, और चिकित्सा उद्योगों के लिए प्लास्टिक से प्रयोग के उपराँत त्याज्य माइक्रोफ्लूईडिक उपकरणों का विकास और उत्पादन करता है। और अधिक जानकारी के लिए, कृपया www.thinxxs.com पर जाएँ।